जानिए कब-कब राहुल गए विदेश और हो गया विवाद! कई बार अहम मौकों पर गायब रहे हैं कांग्रेस नेता https://ift.tt/A60OrX2

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के दौरान राहुल गांधी देश में नहीं थे। उनके नदारद रहने को पीके के मामले से जोड़ कर देखा जा रहा है। इनमें से एक यह भी बताई जा रही है कि प्रशांत किशोर को पार्टी की लीडरशिप पर संदेह है। उन्‍हें नहीं लगता आलाकमान वाकई पार्टी में जान फूंकने के लिए बहुत गंभीर है। इसका सबूत इस अहम मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी का गायब होना है। जब पीके को लेकर देशभर की नजरें कांग्रेस के फैसलें पर टिकी थीं उस समय राहुल गांधी विदेश में थे।

हालांकि इसके पहले भी कई अहम मौकों पर राहुल ऐसा कर चुके हैं, जब देश में कुछ अहम था और राहुल विदेश में सैर करने गए थे।2014 में कांग्रेस बुरी तरह से लोकसभा चुनाव हारी तो राहुल अचानक विदेश दौरे पर निकल लिए थे। 2015 में दिल्ली चुनाव में हार के बाद वो 57 दिनों तक विदेशी दौरे पर थे। किसी को नहीं पता कि वो कहां और किसके साथ थे।

2016 में नोटबंदी के खिलाफ आंदोलन की तैयारी की जा रही थी। पांच राज्‍यों में चुनाव होने वाले थे। लेकिन, राहुल गांधी विदेश दौरे पर चले गए थे। 2019 में महाराष्‍ट्र और हर‍ियाणा में चुनाव से पहले राहुल गांधी ने ऐसा ही किया। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जब अपने चरम पर था तब भी राहुल दक्षिण कोरिया की यात्रा पर निकल गए थे। 2020 में पार्टी के 136वें स्‍थापना दिवस के मौके पर भी वो गायब थे तो दिल्ली दंगों के बाद पीस मार्च में भी वो नहीं दिखे। उस दौरान सोनिया अस्पताल में थीं और राहुल विदेश में। इसी साल हुए झारखंड चुनाव में भी वो नहीं दिखे। उनकी जगह हेमंत सोरेन के साथ प्रियंका को रैली करनी पड़ी।

2021 में पंजाब चुनाव की पहली रैली (3 जनवरी) कांग्रेस को रद्द करनी पड़ गई थी। तब वो अचानक गायब हो गए थे। कांग्रेस को इसका जवाब देना भारी पड़ गया था। 2019 में एसपीजी पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने संसद में बताया था कि राहुल गांधी 2015 से 2019 के दौरान देश में 1892 और 247 बार विदेश में बगैर सूचना दिए गए। इसका एसपीजी को भी नहीं पता था कि वो कहां हैं।



Amol Kote

Some say he’s half man half fish, others say he’s more of a seventy/thirty split. Either way he’s a fishy bastard.

0 Comments: