VIDEO: बिहार में 10 दिन के अंदर गिरा चौथा पुल, पानी के तेज बहाव में ढह गया 70 मीटर ब्रिज का पिलर

June 28, 2024 0 Comments

बिहार में एक और पुल गिरने की घटना सामने आई है। बिहार के किशनगंज जिले में मडिया नदी पर साल 2011 में पुल बनाया गया था। इस पुल की लंबाई 70 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर है। गुरुवार को इस पुल का पिलर ढह गया। नेपाल से अचानक पानी आने से नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसी के चलते पुल का पिलर पानी के तेज बहाव में ढह गया।



हादसे के बाद पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर कर प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही को रोक दिया। बिहार में 10 दिन के अंदर, ये चौथा पुल गिरने की घटना सामने आई है।


http://dlvr.it/T8swbg

Amol Kote

Some say he’s half man half fish, others say he’s more of a seventy/thirty split. Either way he’s a fishy bastard.

0 Comments: