4 महीने बाद आज फिर से शुरू होगा प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम, 22 भारतीय भाषाओं में होगा प्रसारित

June 30, 2024 0 Comments

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे से 'मन की बात' कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम का यह 111वां एपिसोड होगा। पीएम मोदी के 'मन की बात ' कार्यक्रम का आखिरी प्रसारण  25 फरवरी को किया गया था। इसके बाद लोकसभा चुनावों को देखते हुए इसे रोक दिया गया था। 4 महीने बाद फिर से शुरू हो रहे पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ना है। इसमें महिलाएं, बुजुर्ग और युवा भी शामिल हैं।



22 भारतीय और 11 विदेशी भाषाओं में सुना जाएगा





यह कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है। विदेशी भाषाओं में फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तो, फ़ारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो के 500 से अधिक प्रसारण केंद्रों पर किया जाता है।



कार्यक्रम को लेकर पीएम मोदी ने लोगों से मांगे थे आइडिया





पिछले कुछ महीने चले लोकसभा चुनावों के चलते मन की बात रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण नहीं किया गया था। इससे पहले 18 जून को पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि मन की बात कार्यक्रम 30 जून को फिर से शुरू होगा। साथ ही पीएम मोदी ने लोगों से इस कार्यक्रम के लिए अपने विचार और इनपुट MyGov ओपन फोरम, NaMo ऐप और 1800 11 7800 पर रिकॉर्डेड मैसेज भेजने का आह्वन किया था।


http://dlvr.it/T8yTdZ

Amol Kote

Some say he’s half man half fish, others say he’s more of a seventy/thirty split. Either way he’s a fishy bastard.

0 Comments: