‘खतरे की घंटी है लद्दाख के पास चीनी निर्माण’, सैटेलाइट तस्वीरों के हवाले से US के टॉप जनरल का खुलासा

June 09, 2022 0 Comments

लद्दाख के पास चीन का निर्माण को लेकर अमेरिका ने भारत को सावधान रहने की चेतावनी दी है। अमेरिका के शीर्ष जनरल ने एनडीटीवी को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि लद्दाख सीमारेखा के पास चीन की हरकते संदिग्ध दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बताया कि चीन उस इलाके में कोई निर्माण कार्य का ढांचा तैयार करने में लगा हुआ है। ये घटना आंख खोल देने वाली है। चीन की यह हरकत भारत के लिए ये खतरे की घंटी है। सही समय पर भारत को इससे सतर्क हो जाना चाहिए।

अमेरिका के एक वरिष्ठ जनरल चार्ल्स ए फ्लिन ( Charles A. Flynn) ने बताया, यह चीन का एक अस्थिर प्रयास हो सकता है चीन के इस व्यवहार से दोनों देशों के बीच संबंधों को लेकर नुकसान हो सकता है। अमेरिकी जनरल हिमालयी क्षेत्र में चीन की तरफ से लद्दाख सीमारेखा पर किए जाने वाले निर्माण कार्य को लेकर बात कर रहे थे। एशिया पैसिफिक पर बात करते हुए उन्होंने कहा,”मेरे विचार से चीन की ऐसी गतिविधि पर किसी भी देश को सावधान रहना चाहिए और हमेशा अपनी आंखे खुली रखनी चाहिए। चीन से ये भी पूछना पड़ेगा कि वो आखिर ऐसा क्यों करता है।”

पेंगोंग झील के पास चीनी पुलों का निर्माण
अमेरिकी जनरल फ्लिन ने बताया,भारत और अमेरिका दोनों देशों की सेनाओं के लिए ये एक शानदार अवसर होगा जिसका वो फायदा उठाएंगे। आपको बता दें कि इसके पहले जनवरी में भी ये खबरें मीडिया में आईं थीं कि पेंगोंग झील के पास चीनी पुलों का निर्माण किया जा रहा है। इस इलाके में बड़ी संख्या में भारतीय सेना के जवान तैनात हैं।

अक्टूबर में भारत के साथ युद्धाभ्यास करेगा अमेरिका
अक्टूबर के महीने में भारत और अमेरिका युद्धाभ्यास करने वाले हैं। इस दौरान दोनों देश ऊंचाई वाले इलाकों पर युद्ध की ट्रेनिंग करने वाले हैं ये अभ्यास हिमालयी क्षेत्र में सामान्य से 9000- 10,000 फीट की ऊंचाई पर किया जाएगा। हालांकि अभी तक इसके लिए कोई स्थायी जगह नहीं चुनी गई है। भारतीय सेनाएं अत्यंत ठंड के मौसम में युद्धाभ्यास करेंगी। इस युद्धाभ्यास का मसकद उच्च स्तरीय संयुक्त ऑपरेशन की तैयारी करना है। इसमें वायुसेना के संसाधनों, लॉजिस्टिक, लड़ाकू विमान और रियल टाइम इंफॉर्मेशन शेयर करने की प्रैक्टिस भी शामिल होगा।

https://ift.tt/aZhUgyR

Amol Kote

Some say he’s half man half fish, others say he’s more of a seventy/thirty split. Either way he’s a fishy bastard.

0 Comments: