राष्ट्रपति चुनाव: द्रौपदी मुर्मू ने ममता बनर्जी से मांगा समर्थन, जानें टीएमसी प्रमुख ने क्या कहा?

June 25, 2022 0 Comments

भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजदू रहे। द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में पीएम मोदी प्रस्तावक बने जबकि राजनाथ सिंह अनुमोदक बने। वहीं, एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से समर्थन की अपील की।

मुर्मू ने ममता बनर्जी से फोन पर बात की और अपनी उम्मीदवारी का समर्थन करने की अपील की। इसके अलावा, द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से भी फोन पर बात की और उनसे राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी का समर्थन करने की अपील की। पीटीआई के मुताबिक, ममता बनर्जी समेत तीनों नेताओं ने मुर्मू को शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि, ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव में उनको समर्थन देने पर कुछ नहीं कहा। बता दें कि टीएमसी से इस्तीफा देने वाले यशवंत सिन्हा को विपक्ष ने राष्ट्रपति पद के लिए साक्षा उम्मीदवार घोषित किया है।

द्रौपदी मुर्मू ओडिशा से गुरुवार को दिल्ली पहुंची थी और उन्होंने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। मुर्मू के नामांकन के दौरान भाजपा के नेताओं के अलावा, वाईएसआर कांग्रेस के विजयसाई रेड्डी, ओड़िशा की बीजू जनता दल सरकार के दो मंत्री और उसके नेता सस्मित पात्रा, अन्नाद्रमुक नेता ओ. पनीरसेल्वम और थम्बी दुरई और जनता दल (यूनाईटेड) के राजीव रंजन सिंह भी मौजूद थे।

राष्ट्रपति पद के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा। चुनाव जीतने पर मुर्मू देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। नवीन पटनायक की बीजेडी और जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस के समर्थन के बाद मुर्मू बहुमत के आंकड़े को पार करती दिखाई दे रही हैं। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

https://ift.tt/0mkb4Au

Amol Kote

Some say he’s half man half fish, others say he’s more of a seventy/thirty split. Either way he’s a fishy bastard.

0 Comments: