जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाने की तैयारी कर रही सरकार, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बताया

June 01, 2022 0 Comments

केंद्र सरकार जनसंख्या नियंत्रण के लिए जल्द ही कानून लाने की तैयारी कर रही है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने मंगलवार (31 मई, 2022) को कहा कि देश में जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार कानून लेकर आने वाली है।

वैसे तो काफी समय से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून लाने की मांग उठती रही, लेकिन हाल ही में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे की अपील के बाद यह फिर से चर्चा में आ गया है। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की केंद्र सराकर से अपील की थी। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समान नागरिक संहिता लागू करने की भी मांग की थी। वहीं, केंद्रीय सामाजिक न्याय और आधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने भी जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर राज ठाकरे का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि वह “हम दो हमारे दो” से सहमत हैं।

https://ift.tt/Dr8VHBK

Amol Kote

Some say he’s half man half fish, others say he’s more of a seventy/thirty split. Either way he’s a fishy bastard.

0 Comments: