आम आदमी पर महंगाई की एक और मार, 50 रु महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर, जानें क्या है नया रेट https://ift.tt/l1gQMqk

आम आदमी पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। कमर्शियल LPG के बाद अब घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में भी इजाफा कर दिया गया है। शनिवार को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रु का इजाफा हुआ है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 999.50 प्रति सिलेंडर हो गई है।

पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और पीएनजी के साथ-साथ एलपीजी गैस में के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को एक बार फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी ने आम आदमी की जेब ढीली करने का काम किया है। एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रु बढ़े हैं जो 7 मई से प्रभावी हो गए हैं।

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद, देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। इसके पहले, 22 मार्च को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े थे, जिसके बाद दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 949.50 रु हो गई थी।अप्रैल के महीने में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ था। हालांकि, मई महीने की शुरुआत में भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। नई कीमतों के बाद, सिलेंडर की कीमत 999.50 रु हो गई है।

अप्रैल के महीने में कमर्शियल एलपीजी के दाम में 250 रु का इजाफा हुआ था। जबकि, एक मई को इसकी कीमत में 102.50 की बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2355.50 हो गई है। वहीं, 5 किलो के एलपीजी सिलेंडर का दाम 655 रुपए तक पहुंच गया है।

पेट्रोल-डीजल के दाम पहले ही उच्चतम स्तर पर बने हुए हैं, जिसके कारण आम आदमी बेहाल है। वहीं, अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी ने आम आदमी की जेब और ढीली कर दी है। तेल और एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साध रहा है। सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद सोशल मीडिया पर भी यूजर्स तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।



Amol Kote

Some say he’s half man half fish, others say he’s more of a seventy/thirty split. Either way he’s a fishy bastard.

0 Comments: