Global Coronavirus: दुनिया में कोरोना से अब तक 30 लाख से ज्यादा मौत, अमेरिका-भारत में हालात कंट्रोल से बाहर

April 25, 2021 0 Comments

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। कोरोनावायरस महामारी का संक्रमण पूरी दुनिया में तेजी से फैलता जा रहा है। कोरोना संक्रमण के खिलाफ हर देश में अपने-अपने स्तर पर जंग लड़ रहा है। अमेरिका-भारत की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के मुताबिक दुनिया में 14 करोड़ 61 लाख 10 हजार 536 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 30 लाख 96 हजार 693 लोगों की मौत हुई है।

सीएसएसई के मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक 3 करोड़ 20 लाख 44 हजार 974 कोरोना केस और 5 लाख 71 हजार 920 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। वहीं, 1 करोड़ 69 लाख 51 हजार 769 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है। बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन, पाबंदियों और सरकारों की सख्ती के बावजूद दुनिया में कोरोना की रफ्तार नहीं थम रही है।

हालांकि, बीते एक हफ्ते में ज्यादातर देशों में नए केस कम हुए हैं, लेकिन भारत और जापान की वजह से दुनिया में एक दिन में मिलने वाले मरीजों की संख्या अपने पिछले पीक को पार कर गई है। भारत में हर रोज लगातार 3 लाख से ज्यादा केस आ रहे हैं। 25 अप्रैल तक 31 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। मरने वालों की संख्या 30 से 31 लाख होने में महज 9 दिन लगे हैं। बीते 16 अप्रैल को मौतों की संख्या 30 लाख हुई थी।

कहां कितने कोरोना मरीज

देश संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 32,756,224 585,268 25,304,888
भारत 16,951,769 192,309 14,077,870
ब्राजील 14,238,110 386,623 12,711,103
फ्रांस 5,473,579 102,713 4,321,591
रूस 4,753,789 107,900 4,380,468
तुर्की 4,591,416 38,011 4,022,408
ब्रिटेन 4,403,170 127,417 4,183,543
इटली 3,949,517 119,021 3,369,048
स्पेन 3,468,617 77,591 3,163,849
जर्मनी 3,277,661 82,117 2,882,300


 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
The total number of coronavirus cases worldwide has crossed 14.61 crore
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी

Amol Kote

Some say he’s half man half fish, others say he’s more of a seventy/thirty split. Either way he’s a fishy bastard.

0 Comments: