क्या हरियाणा में कांग्रेस और AAP के बीच होगा गठबंधन, जानें आप सांसद संजय सिंह ने क्या कहा?

September 03, 2024 0 Comments

हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने बिश्नोई समुदाय के सदियों पुराने त्योहार को ध्यान में रखते हुए शनिवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख को 1 अक्तूबर से बढ़ाकर 5 अक्तूबर कर दी। आयोग ने कहा था कि जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की मतगणना अब 4 अक्तूबर के बजाय 8 अक्तूबर को होगी। बता दें कि हरियाणा की 90 सीटों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। भाजपा हो या कांग्रेस या आम आदमी पार्टी सभी हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच क्या हरियाणा में गठबंधन होगा, अब ये देखने वाली बात होगी। 


राहुल गांधी पर संजय सिंह ने क्या कहा?




इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मैं उनके इस कथन का स्वागत करता हूं। निश्चित रूप से भाजपा को हराना हम सबकी प्राथमिकता है। उनकी नफरत की राजनीति, उनकी जन विरोधी, किसान विरोधी, नौजवानों के खिलाफ भाजपा की नीति और महंगाई के खिलाफ हमारा मोर्चा है। निश्चित रूप से उनको हराना हमारी प्राथमिकता है। लेकिन इसके बारे में अधिकारिक तौर पर हमारे हरियाणा के प्रभारी और प्रदेश अध्य7 आगे की बातचीत के आधार पर इसकी सूचना अरविंद केजरीवाल को देंगे और फिर इस पर कुछ बात आगे की जाएगी।"


क्या कांग्रेस और AAP का होगा गठबंधन?




क्या आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन हरियाणा और दिल्ली दोनों जगहों पर होगा? इस सवाल के जवाब में संजय सिंह ने कहा कि ये हरियाणा चुनाव से संबंधित बात है। ये लोकसभा चुनाव से संबंधित नहीं है। किसी दूसरे राज्य की बात भी नहीं है। इसलिए हरपार्टी का संगठन जिस तरह काम करता है, उसी तरह हमारी हरियाणा का संगठन इस पर बातचीत करेगा और अरविंद केजरीवाल के साथ बात कर इसपर फैसला लेगा। बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। 


http://dlvr.it/TClD2G

Amol Kote

Some say he’s half man half fish, others say he’s more of a seventy/thirty split. Either way he’s a fishy bastard.

0 Comments: