एक झटके में निकाले तरबूज के सारे बीज, Smart बहूरानी ने Video शेयर कर दिया ये मस्त Idea

May 14, 2024 0 Comments

तपती-चुभती गर्मी का मौसम चल रहा है। इस मौसम में लोग ज्यादा तौर पर ठंडी चीजें खाना पसंद करते हैं। गर्मियों में तो तरबूज और खरबूज हम सबका फेवरेट बन जाता है। इस गर्मी में मीठा और ठंडा तरबूज मिल जाए तो फिर क्या ही कहना। इस गर्मी में यह फल हम सभी को राहत देता है। लेकिन इसे खाते वक्त जो चीज सबसे बुरी लगी है वह है इसमें से इसके बीज को निकाल कर खाना। इसके बीज को हम कई बार निकालने के चक्कर में उसे निगल जाते हैं। अगर आप ये सोचें कि पहले इसके बीज को निकाल लेते हैं फिर आराम से इसे खाएंगे तो इसे निकालने में आपको घंटों लग जाएंगे। 


चुटकियों में तरबूज से बीज निकलने का ट्रिक 




अब इसी चीज से बचने के लिए एक बहूरानी गजब का Idea लेकर लोगों के सामने आई हैं। जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में बहूरानी तरबूज से बीज निकालने का बेहद ही आसान तरीका बता रही हैं। उनके इस ट्रिक से आप जल्दी ही तरबूज के सारे बीज निकाल देंगे। बहूरानी तरबूज की इन बीजों को निकालने के लिए ना ही चाकू का इस्तेमाल करती हैं और ना ही किसी मशीन का। तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर वह तरबूज के बीजों को इतनी आसानी से कैसे निकाल लेती हैं। इसके लिए बहूरानी सबसे पहले एक छोटा सा पतीला लेती हैं। फिर उसमें तरबूज के छोटे-छोटे पीस कर डाल लेती हैं। इसके बाद ऊपर से एक प्लेट रखकर उसे जोर से हिलाने लगती हैं। जिससे तरबूज के सारे बीज अलग होकर नीचे ही रह जाते हैं और तरबूज के सारे पीस बिना बीज के हो जाते हैं। फिर बहूरानी आराम से तरबूज को खाते हुए दिखती हैं। 


लोगों को पसंद आया यह ट्रिक




इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर arvind_tinu_0311 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 3 मिलियन लोगों ने देखा और लाखों ने इसे लाइक किया है। इधर वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर अपनी प्रतिक्रया दे रहे हैं। कई लोगों ने तरबूज से बीज निकालने के लिए दिए नए आइडिया को लेकर महिला को धन्यवाद कहा। 





ये भी पढ़ें:


Microsoft Windows 95 के लॉन्चिंग पर खुशी से झूम उठे थे बिल गेट्स, वायरल हो रहा उनका और उनकी टीम का यह पुराना VIDEO


Viral Video: नाग-नागिन के जोड़े को नाचते देखा है कभी? नहीं तो यहां देख लें, एक साथ देखना माना जाता है शुभ


http://dlvr.it/T6sn6F

Amol Kote

Some say he’s half man half fish, others say he’s more of a seventy/thirty split. Either way he’s a fishy bastard.

0 Comments: