अब जन्मदिन पर जेल से भी मंगवा सकते हैं केक, जानें कैसे किया जाता है ऑर्डर

April 06, 2024 0 Comments

ठाणे: कभी आपने सोचा है कि आप अपने जन्मदिन का केक जेल से ऑर्डर करवा सकते हैं। जी हां, आप सही सुन रहे हैं। दरअसल ठाणे सेंट्रल जेल में कैदियों के द्वारा केक बनाया जा रहा है। ये केक उन कैदियों द्वारा पकाया जाता है, जिन्होंने प्रमाणित पोषण विशेषज्ञ की देखरेख में बेकरी उत्पादन में व्यावसायिक प्रशिक्षण लिया है। इतना ही नहीं यहां मिलने वाले केक की कई किस्में भी मिलती हैं, जिसमें ब्लैक फॉरेस्ट, अनानास, चॉकलेट, कपकेक, स्पंज केक और अन्य बेकरी केक उपलब्ध हैं। ये केक पुराने आरटीओ कार्यालय के पास ठाणे सेंट्रल जेल के बाहर स्थित जेल शोरूम में मिल सकेगा। 



सिर्फ क्रिसमस पर बनता था केक





ठाणे सेंट्रल जेल की अधीक्षक रानी भोसले ने बताया कि “पहले केक केवल क्रिसमस के दौरान बनाया जाता था, लेकिन अब हमने इसे रोज बनाना शुरु कर दिया है। हमें जितना अधिक ऑर्डर मिलेगा, हमारे कैदी उतना ही अधिक मन लगाकर काम करेंगे। “दिसंबर 2023 में क्रिसमस सीजन के दौरान, कैदियों ने 4.50 लाख रुपये में 721 किलो स्पंज केक और 18,181 कपकेक बेचे थे। जनवरी से मार्च तक नियमित रूप से एनजीओ से कपकेक, स्पंज केक और जन्मदिन केक के ऑर्डर मिलते रहते हैं। इसके लिए एक दिन पहले ऑर्डर किया जा सकता है और ठाणे सेंट्रल जेल के बाहर शोरूम से अपना केक का ऑर्डर प्राप्त कर सकता है। 







कैदियों को दिया गया प्रशिक्षण





बता दें कि मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में, ठाणे सेंट्रल जेल में एकमात्र ऐसी सुविधा मिलती है जिसमें बेकरी है। यहां की बेकरी में पाव, खारी और केक बनाए जाते हैं। ठाणे सेंट्रल जेल ने हाल ही में ठाणे सेंट्रल जेल और चैंबर ऑफ स्मॉल इंडस्ट्री एसोसिएशन के संयुक्त कार्यक्रम के माध्यम से कैदियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया। 22 फरवरी से लेकर 28 मार्च तक लगभग 25 कैदियों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया और 25 प्रकार की वस्तुएं जैसे बिस्किट, ब्रेड, नानखटाई, चॉकलेट बॉल्स, चॉकलेट और मार्बल केक बनाने का प्रशिक्षण हासिल किया।







(ठाणे से रिजवान शेख की रिपोर्ट)



यह भी पढ़ें- 



एक्टर गोविंदा नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? कहा- हमनें पार्टी से टिकट नहीं मांगा



'एकनाथ शिंदे और अजित पवार की हालत देख होता है अफसोस', जितेंद्र आव्हाड ने दिया बयान


http://dlvr.it/T58LZ0

Amol Kote

Some say he’s half man half fish, others say he’s more of a seventy/thirty split. Either way he’s a fishy bastard.

0 Comments: