जिंदगी की जंग हार गया बोरवेल में गिरा शख्स, तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं बचाई जा सकी जान

March 10, 2024 0 Comments

नई दिल्ली: दिल्ली के केशोपुर के एक बोरवेल में गिरे हुए व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, 14 घंटे से अधिक चले रेस्क्यू अभियान के बाद उसे बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया था। इसके बाद उसे डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि बोरवेल एक तालाबंद बंद कमरे में था। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि यहां जबरदस्ती ताला तोड़ घुसने का प्रयास किया गया था। 



मृत व्यक्ति 30 साल के आस पास थी





बोरवेल में गिरे व्यक्ति की मौत की जानकारी देते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बताया कि बहुत दुख के साथ यह ख़बर साझा कर रही हूँ कि जो पुरुष बोरवेल में गिरे थे, उन्हें रेस्क्यू टीम ने मृत पाया है। ईश्वर अपने श्री चरणों में उन्हें स्थान दे। प्रथम सूचना के मुताबिक़ मृत व्यक्ति 30 साल के आस पास की उम्र के पुरुष थे। वे बोरेवेल के कमरे में कैसे घुसे, बोरेवेल के अंदर कैसे गिरे - इसकी जांच पुलिस द्वारा की जाएगी। 







वहीं इस घटना के बाद दिल्ली सरकार की जल मंत्री घटनास्थल पर पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि घटना की जांच पुलिस को सौंप दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली जल बोर्ड भी इसकी जांच करेगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली में बंद पड़े सभी प्राइवेट-सरकारी बोरबेल को 48 घंटे के अंदर वेल्डिंग कर सील किया जाएगा।


http://dlvr.it/T3sdq1

Amol Kote

Some say he’s half man half fish, others say he’s more of a seventy/thirty split. Either way he’s a fishy bastard.

0 Comments: