बीजेपी को नहीं हरा सकता थर्ड फ्रंट, ममता को विकल्प बनाने के सवाल पर बोले प्रशांत किशोर https://ift.tt/O0ZrSNP

चुनावी रणनीति बनाने में माहिर प्रशांत किशोर का कहना है कि बीजेपी को शिकस्त देने का काम तीसरे मोर्चे से नहीं हो पाएगा। जो भी पार्टी नरेंद्र मोदी को हराना चाहती है उसे खुद को दूसरे विकल्प के तौर पर प्रस्तुत करना होगा। उनका कहना है कि कांग्रेस अभी ऐसा करने की स्थिति में नहीं है। लेकिन इससे भी इन्कार नहीं किया जा सकता है कि गांधी परिवार की देखरेख में चल रही पार्टी देश का दूसरा सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। सारे देश में इसका ढांचा मौजूद है।

इंडिया टुडे से साक्षात्कार में किशोर ने कहा कि दूसरे नंबर का दल ही बीजेपी का हरा सकता है। कोई भी तीसरा या चौथा मोर्चा ऐसा करने में सक्षम नहीं हो सकता। उनका कहना था कि राज्यों के चुनाव परिणाम का 2024 के आम चुनाव से कोई संबंध नहीं है। इनको वहां से जोड़ना गलत है। एक सवाल के जवाब में उनका कहना था कि वो ये बताने की स्थिति में नहीं हैं कि 2024 में पीएम मोदी को कौन चुनौती दे सकता है। आज के हालात को देख यह अनुमान लगाना बेहद मुश्किल है।

हालांकि, प्रशांत का कहना था कि ऐसा नहीं है कि मोदी को चुनौती नहीं दी जा सकती। लेकिन अभी ये नहीं कहा जा सकता कि कौन सा नेता उन्हें पीएम की सीट से हटा सकता है। बकौल किशोर अगर हम 1980 में बैठकर वीपी सिंह के बारे में बात करते तो क्या कहा जा सकता था कि वो राजीव गांधी को चुनौती देने की स्थिति में होंगे। 1965 में क्या बता सकते थे कि राजनारायण कभी इंदिरा को कुर्सी से हटा सकते हैं। ऐसे ही आज के समय यह कह पाना बेहद मुश्किल भरा है।

उनका कहना था कि कांग्रेस बीजेपी को चुनौती दे सकती है। लेकिन इसके लिए उन्हें बदलाव करने होंगे। ये नहीं कहा जा सकता कि 2024 में कांग्रेस चुनौती पेश नहीं कर सकती। दरअसल उसे सवाल किया गया था कि क्या वो ममता बनर्जी को थर्ड फ्रंट के नेता को तौर पर तैयार कर रहे हैं। ध्यान रहे कि कांग्रेस के साथ पीके की कई बैठकें हुई थीं। लेकिन बाद में वो पार्टी में शामिल होने से इन्कार कर गए।

पीके का कहना था कि कांग्रेस ने जो भूमिका उन्हें देने की बात की वो उन्हें मंजूर नहीं है। हालांकि उनका कहना था कि जनपथ से उन्हें फिर से बुलावा आएगा तो वो जरूर बात करेंगे। फिलहाल कांग्रेस को उनसे कहीं ज्यादा अपने सुधारों पर अमल की जरूरत है।



Amol Kote

Some say he’s half man half fish, others say he’s more of a seventy/thirty split. Either way he’s a fishy bastard.

0 Comments: