इस हफ्ते लॉन्‍च होंगे Realme, OnePlus और Xiaomi के ये 5 शानदार स्‍मार्टफोन, कीमत भी होगी कम https://ift.tt/loTLRf5

आने वाला सप्‍ताह भारत में कई स्‍मार्टफोन की पेशकश करने वाला है। यानी अगर आप एक नए स्‍मार्टफोन की तलाश में हैं, जिसमें आधुनिक फीचर्स के साथ ही आपको दमदार कैमरा, पॉवरफुल बैटरी भी कम दाम में मिले तो यहां ऐसे कुल पांच स्‍मार्टफोन के बारे में जानकारी दी गई है। यह फोन्‍स इस हफ्ते भारतीय बाजारों में दस्‍तक दे सकते हैं। इसमें Realme, OnePlus और Xiaomi के लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन शामिल हैं। आइए जानतें हैं इनके बारे में डिटेल्‍स…

Redmi 10A
इस स्मार्टफोन को 20 अप्रैल, 2022 को लॉन्च किए जाने की संभावना है। स्मार्टफोन पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है, और अब इसे भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है। चीन में लॉन्‍च किए गए इसके संस्करण MediaTek Helio G25 processor द्वारा संचालित है, जो 6GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। Redmi 10A में 5000 एमएएच की बैटरी है। इसकी कीमत 7,599 रुपये हो सकती है।

Realme Narzo 50A Prime
इस फोन को 30 अप्रैल, 2022 को भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है। हालाकि, इसे लेकर अभी लॉन्‍च‍िंग के तारीख की पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, स्मार्टफोन 6.6 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। साथ ही, स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी होगी। वहीं इसमें ट्रिपल रियर कैमरा 50 MP + 2 MP + 0.3 MP का होगा। इसकी कीमत 10690 रुपये हो सकती है।

Xiaomi 12 Pro 5G
Xiaomi 12 Pro को अप्रैल 27 को भारत में लॉन्‍च किए जाने की योजना है। जिसे अभी हाल ही में विश्‍व बाजारों में लॉन्‍च किया गया था। संभावना है कि यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के शीर्ष स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। फ्लैगशिप स्मार्टफोन 4,6000 एमएएच की बैटरी द्वारा समर्थित है और 120W फास्ट चार्जिंग का समर्थन करता है। चू‍कि यह एक फ्लैगशिप फोन है इस कारण इसकी कीमत प्रीमियम हो सकती है।

iQOO Z6 Pro
इस फोन को भारत में 27 अप्रैल पेश किया जा सकता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G 5G प्रोसेसर दिया जा सकता है। साथ ही यह फोन गेमिंग के लिए बेहतर परफार्मेंश दे सकता है। क्‍योंकि इसमें गेमिंग को स्मूथ बनाने के लिए स्मार्टफोन में 32923mm2 फ्लैगशिप वीसी लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है। इसकी कीमत 10 हजार से लेकर 20 हजार या उसके आसपास हो सकती है। यह एक 5G डिवाइस होगा, जो वनप्‍लस के फोन को टक्‍कर देगा।

वनप्लस नोर्ड सीई 2 लाइट
वनप्लस नोर्ड सीई 2 लाइट को 28 अप्रैल, 2022 को लॉन्‍च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन फरवरी 2022 में लॉन्च किए गए Nord 2 CE 5G का अपग्रेड वर्जर होगा। फोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 695 SoC है, जिसे 8GB रैम के साथ पेअर किया जा सकता है। Nord CE 2 Lite 5G ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। यह भारत में OnePlus 10R 5G और OnePlus Nord Buds के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 20 हजार रुपये हो सकती है।



from National News in Hindi, Latest India’s News in Hindi, Hindi National News, नेशनल न्यूज़ - Jansatta | Jansatta https://ift.tt/RXJOMeB
via IFTTT

Amol Kote

Some say he’s half man half fish, others say he’s more of a seventy/thirty split. Either way he’s a fishy bastard.

0 Comments: