डेडलाइन से पहले ही USA की सेना ने अफगानिस्तान छोड़ा, तालिबान के खतरे में ही छूट गए कई अमेरिकी: ‘डरपोक’ बायडेन निशाने पर

August 31, 2021 0 Comments

अमेरिका, अफगानिस्तान, जो बायडेन, सेना वापसी

--- डेडलाइन से पहले ही USA की सेना ने अफगानिस्तान छोड़ा, तालिबान के खतरे में ही छूट गए कई अमेरिकी: ‘डरपोक’ बायडेन निशाने पर लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

आखिरकार 20 वर्षों के युद्ध के बाद संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपनी सेना की वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके साथ ही अब अमेरिका का अफगानिस्तान से लोगों को निकालने का अभियान भी थम गया है। सोमवार (30 अगस्त, 2021) को ये प्रक्रिया पूरी हुई। अमेरिका और उसके साथी देशों ने 15 दिनों से अपने लोगों को निकालने का अभियान छेड़ रखा था, जो खूब-खराबे और हड़बड़ी से भरा हुआ था।

हालाँकि, कई हजार ऐसे अफगानिस्तानी नागरिक अब भी वहाँ फँसे हुए हैं, जिन्होंने अमेरिका व उसके साथी देशों की तालिबान के खिलाफ युद्ध में मदद की थी। वहाँ से निकाले जाने के वो भी इच्छुक थे, लेकिन अमेरिका उन्हें खतरे में छोड़ कर निकल गया है। वहीं कई अमेरिकी नागरिक भी हैं जो अब भी वहीं फँसे हुए हैं। अमेरिका का मिशन पूरा होने के बाद तालिबान ने काबुल में गोलीबारी कर के जश्न मनाया।

Amol Kote

Some say he’s half man half fish, others say he’s more of a seventy/thirty split. Either way he’s a fishy bastard.

0 Comments: