देश में कोरोना संक्रमण के फैलने की फिर से बढ़ रही रफ्तार, बीते 24 घंटों में 15 हजार नए मामले सामने आए

March 01, 2021 0 Comments

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के फैलने की रफ्तार एक बार फिर से तेज हो रही है। बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना संक्रमण के 15,510 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इस खरतरनाक वायरस से 106 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक कोविड-19 के एक करोड़ 10 लाख 96 हजार 731 मामले सामने आ चुके हैं। एक लाख 57 हजार 157 लोगों की इस वायरस से मौत हुई है। एक्टिव केस की संख्या एक लाख 68 हजार 627 है और अब तक एक करोड़ 7 लाख 86 हजार 457 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

खबर में खास:

  • देश में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या एक करोड़ दस लाख 96 हजार 731 पहुंच गई है।
  • इनमें से एक लाख 57 हजार 157 लोगों की मौत हो चुकी है। 
  • देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब बढ़कर एक लाख 68 हजार 627 हो गई है।
  • कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या एक करोड़ 7 लाख 86 हजार 457 है।
  • देश में अबतक कुल एक करोड़ 43 लाख 1 हजार 266 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।
  • देश में मामलों की पॉजिटिविटी रेट में धीरे-धीरे वृद्धि देखने को मिल रही है।
  • इस वक्त पॉजिटिविटी रेट 1.48 प्रतिशत पर बना हुआ है।
  • विशेषज्ञों को आने वाले समय में मामलों की संख्या में वृद्धि की आशंका।

आज से देश में वैक्सीनेशन का दूसरा चरण:

  • देशभर में कोरोना वायरस टीकाकरण का दूसरा चरण आज से शुरू।
  • इस चरण में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का टीकाकरण।
  • किसी भी बीमारी से पीड़ित 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी।
  • सरकार ने टीकाकरण के लिए 10 हजार सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों को चिन्हित किया।
  • इन केंद्रों पर मुफ्त में वैक्सीन लगाई जाएगी।
  • प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने वालों को वैक्सीन की कीमत चुकानी होगी।
  • इसकी कीमत 250 रुपए प्रति व्यक्ति-प्रति डोज़ तय की गई है।


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India logs 15,510 new COVID-19 cases
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी

Amol Kote

Some say he’s half man half fish, others say he’s more of a seventy/thirty split. Either way he’s a fishy bastard.

0 Comments: